Wednesday, June 25, 2025
Google search engine

बांका जिले के धोबिया घसीया पंचायत में भव्य कलश शोभायात्रा, आस्था और उल्लास का उमड़ा सैलाब

बांका, बिहार: बांका जिले के ग्राम धोबिया घसीया पंचायत में एक भव्य और ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। गांव की गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक भक्तिरस में डूबी भीड़ का उत्साह देखते ही बनता था।

शोभायात्रा में महिलाओं और बहनों ने माथे पर सजे-धजे कलश धारण कर जब कदम बढ़ाया, तो दृश्य अत्यंत मनमोहक बन गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी माताएं-बहनें कलश लेकर जब शोभायात्रा में निकलीं, तो मानो भक्ति की एक जीवंत धारा बह उठी, जिसने समूचे गांव को भक्तिमय बना दिया।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई भक्ति के इस सागर में झूमता नजर आया। शोभायात्रा के साथ डीजे, गाजे-बाजे, भव्य झांकियां और घोड़ा सवारी ने इस आयोजन की शोभा में चार चाँद लगा दिए।

मुखिया, वार्ड सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामयी बना दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कलश जल भरने की यात्रा को उत्सव का रूप दे दिया।

यह शोभायात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एकता, प्रेम और परंपरा का उत्सव बनकर उभरी।

रिपोर्ट: संजीत गोस्वामी, रितुराज — आईं सी न्यूज़ नेश

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts