Monday, April 6, 2026
Google search engine

हरियाणा नंबर वैन चालक की लापरवाही, आत्मानंद स्कूल के बच्चों की जान खतरे में

रायगढ़, छत्तीसगढ़: कोड़ातराई स्थित आत्मानंद स्कूल के बच्चों की सुरक्षा पर उस समय सवाल खड़े हो गए जब एक हरियाणा नंबर की वैन बिना दरवाजा बंद किए तेज रफ्तार में चलते हुए देखी गई। वैन चालक की इस लापरवाही से स्कूली बच्चों की जान खतरे में पड़ रही है।

जब उनके लापरवाही को देखकर पत्रकार बंधु द्वारा बताया कि वैन का गेट खुला था और चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। जब उसे समझाने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने बदतमीजी से जवाब दिया और गुस्से में बहस करने लगा।

बताया जा रहा है कि वैन में ओवरलोडिंग भी की जाती है और चालक अक्सर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करता है। यह स्थिति रोजाना दोहराई जा रही है, जिससे अभिभावकों में गहरी चिंता है।

स्थानीय नागरिकों और परिजनों ने जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंधन से मांग की है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए और स्कूली वाहनों की नियमित जांच की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गंभीर हादसा हो सकता है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...