Monday, April 6, 2026
Google search engine

पिथौरा में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय शतरंज स्पर्धा का समापन

रायपुर के शिवांश शुक्ला व रायपुर की कावेरी साहू सीनियर वर्ग में चैंपियन

जूनियर वर्ग की बालिका वर्ग में महासमुंद जिले की प्राची तांडी प्रथम व इशिका भोई ने द्वितीय स्थान हासिल किया

पिथौरा गुरु तेग बहादुर धर्मशाला पिथौरा में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे के दिशा निर्देश पर आयोजित संभाग स्तरीय शालेय शतरंज स्पर्धा का समापन हुआ।
इस अवसर पर महासमुंद से जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल विशेष रूप से मौजूद थीं। कार्यक्रम संयोजक सुधीर प्रधान व सह संयोजक राजेश साहू ने संभाग की गठित टीम को राज्य चयन स्पर्धा के लिए अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी।
टूर्नामेंट डायरेक्टर हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्पर्धा के सभी वर्गों से चयनित 30 खिलाड़ी मुंगेली में 16 सितंबर से 19 सितंबर तक आयोजित राज्य शालेय शतरंज स्पर्धा में रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है।
अंडर – 14 बालक वर्ग में
पहला सूर्यांश सिंह राजपूत रायपुर (4.5 अंक) दूसरा सुयश राजपुर रायपुर ( 4.5 अंक)
तीसरा दिव्यांश साहू धमतरी ( 4 अंक) चौथा मोक्ष नागेश्वर रायपुर ( 4 अंक) पांचवा अन्य कुमार जैन रायपुर ( 3 अंक)
अंडर – 14 बालिका वर्ग में
पहला नियति त्रिपाठी रायपुर (4.5 अंक) दूसरा आस्था सतपथी बलौदाबाजार ( 4 अंक)
तीसरा आशी सतपथी महासमुंद ( 4 अंक) चौथा नित्या बलौदाबाजार ( 4 अंक) पांचवा होशिका पटेल महासमुंद ( 4 अंक)
अंडर – 17 बालक वर्ग में
पहला तुषार सारथी रायपुर (4.5 अंक) दूसरा चिराग यदु महासमुंद ( 4 अंक)
तीसरा द्रोण वर्मा रायपुर ( 4 अंक)
चौथा ओबेद तांडी महासमुंद ( 4 अंक)
पांचवा ईशान भोई महासमुंद ( 3.5 अंक)
अंडर – 17 बालिका वर्ग में
पहला प्राची तांडी महासमुंद (4.5 अंक) दूसरा इशिका भोई महासमुंद ( 4 अंक)
तीसरा हंसिका रायपुर ( 4 अंक) चौथा साक्षी बलौदाबाजार ( 3.5 अंक) पांचवां प्राची बेलगाहे रायपुर ( 3.5 अंक)
अंडर – 19 बालक वर्ग में
पहला शिवांश शुक्ला रायपुर (5अंक) दूसरा यश सिंह रायपुर ( 4 अंक)
तीसरा यशु बंजारे रायपुर ( 4 अंक)
चौथा उत्कर्ष यादव रायपुर ( 4 अंक)
पांचवा रितेश जैन रायपुर ( 3.5 अंक)
अंडर – 19 बालिका वर्ग में
पहला कावेरी साहू रायपुर (5 अंक) दूसरा कंचन साहू रायपुर ( 4 अंक)
तीसरा मंजुला साहू महासमुंद ( 4 अंक) चौथा सिमरन साहू रायपुर ( 3.5 अंक) पांचवां फाजिया फातिमा महासमुंद ( 3अंक)
प्रतियोगिता के टूर्नामेंट डायरेक्टर हेमंत खुटे तथा मुख्य निर्णायक दुर्ग के फीडे आर्बिटर रॉकी देवांगन थे।
उक्त स्पर्धा अंतर्राष्ट्रीय नियमानुसार स्विस लीग पद्धति से पांच चक्रों में खेली गई।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...