Monday, April 6, 2026
Google search engine

ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से को हेमंत खुटे ने स्मारिका भेंट की

पिथौरा विश्व चेस ओलंपियाड में भारत का सात बार
प्रतिनिधित्व तथा सात बार शतरंज के राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके ग्रैंडमास्टर अर्जुन अवॉर्डी प्रवीण थिप्से को जिला शतरंज संघ महासमुंद व छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे ने खेल पत्रिका शतरंज सम्राट की स्मारिका भेंट की । इस दरमियान हेमंत ने जिला एवं राज्य में चल रही शतरंज गतिविधियों से अवगत कराया। श्री थिप्से स्मारिका देखकर काफी प्रसन्न हुए क्योंकि जिला शतरंज संघ महासमुंद द्वारा प्रकाशित स्मारिका में उनके आलेख का समावेश था। उक्त स्मारिका का संपादन हेमंत खुटे द्वारा किया गया है । ज्ञात हो कि शतरंज प्रशिक्षण के सिलसिले में प्रवीण थिप्से रायपुर आए हुए हैं।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...