Monday, April 6, 2026
Google search engine

रायगढ़ के सैयद इफ्तेखार (चिंटू साबरी) प्रदेश उपाध्यक्ष बने

रायगढ़। समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सैयद इफ्तेखार उर्फ चिंटू साबरी को उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। चिंटू साबरी वर्ष 2008 से संगठन से जुड़े हुए हैं। वह सबसे पहले रायगढ़ नगर अध्यक्ष बने, इसके बाद दो बार जिला अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं।

मुस्लिम समाज के साथ-साथ हर वर्ग में उनकी विशेष पकड़ है। वे समाज सेवा, राजनीति और जनहित के हर कार्य में जिम्मेदारी निभाते हुए हमेशा आगे रहते हैं। रायगढ़ के मुस्लिम युवाओं में उनकी गहरी पकड़ है। उनका जीवन बेहद साधारण है और स्वभाव मिलनसार। जात-पात और भेदभाव से दूर रहकर सभी का सम्मान करना उनकी पहचान है। यही कारण है कि हर समाज के लोग उनका सम्मान करते हैं।

उनकी विचारधारा पूरी तरह राष्ट्रीय है। उनका मानना है कि भारत के युवाओं को इंसानियत के रास्ते पर चलना चाहिए। इंसान सबसे पहले इंसान बने, तभी देश का विकास संभव है। जो व्यक्ति दूसरों का दुख-दर्द नहीं समझता, या किसी धर्म के खिलाफ बोलता है, पूजा-इबादत स्थलों को नुकसान पहुँचाता है, वह मानव रूप में शैतान है।

समाज से ऐसी बुराइयों को समाप्त करने के लिए “हुसैनी सेना” पूरे भारत में सक्रिय है। चिंटू साबरी भी इसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। उनका कहना है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई – सब भाई हैं और देश को आगे बढ़ाना युवाओं की जिम्मेदारी है। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...