Monday, April 6, 2026
Google search engine

देश के सपूत सेवानिवृत आर्मी रविशंकर वैष्णव का एकल अभियान ने किया सम्मान

रायगढ़/खरसिया। एकल अभियान अंचल-रायगढ़ सच-डभरा (खरसिया) के ग्राम जबलपुर में 18 सितंबर 2025 को सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सेवा करने वाले वीर सपूतों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को प्रेरणा देना था।

समारोह में खरसिया शहर के सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक श्री रविशंकर वैष्णव को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उन्हें एकल अभियान अंचल-रायगढ़ केन्द्र घरघोड़ा की समस्त समिति द्वारा एकल प्रतिमा, साल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अंचल अध्यक्ष मनबोध बेहरा, अंचल संरक्षक एवं संभाग प्राथमिक शिक्षा सदस्य राजीव कुमार दुबे, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच रेंशी श्याम गुप्ता (संस्थापक, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन), प्रांत अधिकारी महिला समन्वय रायगढ़ अनुषा कतोरे, सरपंच संघ अध्यक्ष एवं एकताल ग्राम पंचायत सरपंच हिमांशु चौहान, प्रचारक विभाग रायगढ़ की भारती स्वामी, शिक्षक प्रशांत कुमार, संघ खेल एवं शारीरिक दंड प्रमुख खरसिया लंबोदर दास मानिकपुरी, खंड कारवां खरसिया खगेश्वर साहू, ग्राम जबलपुर सरपंच रेवती राठिया एवं उपसरपंच नारायण डनसेना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके साथ ही एकल अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं में अंचल अभियान प्रमुख सुदामा राठिया, अंचल गतिविधि प्रमुख चंद्रिका राठिया, संच प्रमुख भारत भूषण वासुदेव, जग सिंह राठिया, पूरन सिंह राठिया, गोकुल पटैल (सिलाई सेंटर टीचर), सहित समस्त आचार्य एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में शांति पाठ के साथ समारोह का समापन किया गया। यह आयोजन सैनिकों के त्याग और योगदान को याद करते हुए ग्रामीण अंचल में राष्ट्रभावना जागृत करने का एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...