Monday, April 6, 2026
Google search engine

राजनांदगांव कलेक्टर बने आईएएस जितेंद्र यादव, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने दी बधाई

रायगढ़ / जिले के युवा और ऊर्जावान आईएएस अधिकारी जितेंद्र यादव को राजनांदगांव का नया कलेक्टर नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यादव पूर्व में रायगढ़ जिला पंचायत के सीईओ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल को विकास, पारदर्शिता और जनहित की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सराहा गया। अब राजनांदगांव जिले में कलेक्टर के रूप में उनकी नियुक्ति से आमजन में नई उम्मीदें जगी हैं।

इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संगठन के संरक्षक पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एन वाय के भारत सरकार बलबीर शर्मा और अंतराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी वरिष्ठ कोच डायरेक्टर संस्थापक रेंशी श्याम गुप्ता ने कहा कि जितेंद्र यादव जैसे कर्मठ और ईमानदार अधिकारी किसी भी जिले के लिए प्रेरणा होते हैं। संगठन के पदाधिकारी हिमांशु चौहान, हेमंत खुटे, कविता छाबड़ा, गीतांजलि, सुमिता पटेल, भारती सोनबेर, परमजीत सिंह भाटिया, संजय जिंदल, अंतर्यामी होता, लक्ष्मण गुप्ता, ललित राठिया और लोचन यादव सभी संगठन के पदाधिकारियों सदस्यों ने भी संयुक्त रूप से बधाई संदेश जारी किया।

संगठन ने विश्वास जताया कि यादव राजनांदगांव जिले में सुशासन और विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उनकी कार्यशैली हमेशा से ही जनता के बीच संवाद, समस्याओं का त्वरित समाधान और योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन पर केंद्रित रही है।

बधाई संदेश में कहा गया कि यादव की सोच और नेतृत्व क्षमता युवाओं को प्रेरित करती है और आम जनता के बीच भरोसा जगाती है। संगठन ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में राजनांदगांव जिले को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले कार्य होंगे।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...