साउथ एशिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष हैंशी भरत शर्मा प्रदेश सचिव खेत्रो महानन्द के सम्मान नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने किया




रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप के गरिमामय आयोजन का साक्षी बना, जहां देशभर से आने वाले कराते खिलाड़ियों, गुरुओं और पदाधिकारियों ने खेल की अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह से वातावरण को प्रफुल्लित कर दिया। इस ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रीय कराते फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैंशी भरत शर्मा, आयोजन कमेटी के सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव सेंसेई खेत्रो महानंद का नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की ओर से असम शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रेन्शी श्याम गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा (पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, एनवाईके भारत सरकार), प्रदेश पदाधिकारी परमजीत सिंह भाटिया और अक्षय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रेन्शी श्याम गुप्ता ने अपने परम शिष्य एवं आयोजन के मुख्य सूत्रधार प्रदेश सचिव सेंसेई खेत्रो महानंद को जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के इस विशाल आयोजन के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा—
“खेत्रो बेटे ने यह आयोजन कराकर मेरे विरासत को आगे बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ में बेहतरीन आयोजन कराते हुए हमने राज्य की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय मंच से जोड़ने का जो सपना देखा था, उसे आज और मजबूती मिली है।”
उन्होंने पूरे आयोजन कमेटी के प्रति हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छत्तीसगढ़ को कराते खेल की राष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा ने कहा कि कराते न सिर्फ एक खेल है बल्कि युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास का सशक्त माध्यम है। युवाओं को ऐसे अनुशासनात्मक खेलों से जुड़कर अपने व्यक्तित्व को निखारने की जरूरत है।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ की खेल संस्कृति, अनुशासन और प्रतिभाओं को नई दिशा देने वाला सिद्ध हुआ।


