Sunday, April 5, 2026
Google search engine

गौ विज्ञान परीक्षा के प्रथम चरण की तैयारी पूर्ण, प्रश्न पत्र व सामग्री का वितरण सम्पन्न

गौ संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों ने दिया मार्गदर्शन

रायगढ़ सुदर्शन कुंज में गौ संवर्धन एवं संरक्षण समिति के तत्वावधान में 19 जनवरी को आयोजित होने वाली गौ विज्ञान परीक्षा (प्रथम चरण) की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एवं वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर परीक्षा के लिए आवश्यक प्रश्न पत्र एवं अन्य सामग्री का विधिवत वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खंड संयोजक उपस्थित रहे, जिससे परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर समन्वय और प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रांत एवं विभाग के अधिकारी, जिले के संरक्षक एवं संयोजक अश्विनी चौधरी, कुशल पटेल, राजीव कुमार दुबे, मनबोध बेहरा, अभय पांडेय एवं संतोष सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विकास खंड संयोजकों को परीक्षा संचालन, गोपनीयता, अनुशासन एवं समयबद्धता से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

अधिकारियों ने कहा कि गौ विज्ञान परीक्षा केवल एक शैक्षणिक आयोजन नहीं, बल्कि गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। परीक्षा के माध्यम से युवाओं और समाज में गौ आधारित संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय परंपराओं के प्रति समझ विकसित होगी।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और सभी संयोजकों ने परीक्षा को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...