
उमरिया।
आज दिनांक 17 जनवरी 2026, दिन शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर हाई स्कूल चिच्छोर, उमरिया, पोस्ट–पुसौर, जिला–रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में एक निःशुल्क सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिंदल वाटर इंफ्रा लिमिटेड (JWIL) की टीम एवं अनाश आरना फाउंडेशन (एनजीओ) के संचालक हर नारायण सिंह का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सभी सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में यातायात पुलिस की ओर से एएसआई प्रेम भगत अपने दल के साथ उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व तथा सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी दी।
इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से करीब 400 से अधिक लाभार्थियों ने सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन विशेषकर विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी देना रहा।
विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित अतिथियों ने इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।


