Sunday, April 5, 2026
Google search engine

भाजपा जन कल्याण मंच को मिला सशक्त प्रवक्ता, पल्लवधर बने प्रदेश प्रवक्ता

जनसेवा की सक्रियता का मिला सम्मान, बिलासपुर के पल्लवधर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिलासपुर। भाजपा जन कल्याण मंच ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिलासपुर के भाजपा के सक्रिय नेता एवं बंगाली समाज के अध्यक्ष पल्लवधर जी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से भाजपा जन कल्याण मंच में उत्साह का माहौल है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

पल्लवधर जी लंबे समय से भाजपा संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और जनसेवा, सामाजिक कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सहभागिता सराहनीय रही है। वे बंगाली समाज के अध्यक्ष के रूप में भी समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों की सहायता में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। जनहित के मुद्दों पर उनकी स्पष्ट सोच और सक्रियता को देखते हुए भाजपा जन कल्याण मंच ने उन्हें प्रदेश स्तर पर प्रवक्ता जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा जन कल्याण मंच एवं भाजपा से जुड़े सभी साथियों ने पल्लवधर जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, स्पष्ट वक्तव्य शैली और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता मंच की आवाज को प्रदेश स्तर पर मजबूती देगी।

प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर पल्लवधर जी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जन कल्याण मंच के विचारों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उनकी नियुक्ति को भाजपा जन कल्याण मंच के लिए एक मजबूत कदम माना जा रहा है, जिससे संगठन की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...