Sunday, April 5, 2026
Google search engine

जामगांव में बटमूल कॉलेज के एनएसएस शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ

नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर आयोजित विशेष शिविर

रायगढ़– शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्धता प्राप्त बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली के प्राचार्य डॉ. पी एल पटेल, महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष श्री एन आर प्रधान के मार्गदर्शन एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के गुप्ता के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 17 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक ग्राम जामगांव में किया जा रहा है जिसका विधिवत उद्घाटन जनपद पंचायत रायगढ़ के अध्यक्ष श्रीमती सुजाता सुकलाल चौहान के मुख्य आतिथ्य, प्र. प्राचार्य प्रो पीके कापड़ी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों, महाविद्यालय स्टॉफ एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। उसके बाद अतिथियों का एन एस एस बैच एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। स्वयंसेवक रीति खड़िया द्वारा स्वागत गीत एवं सविता गुप्ता, शिल्पा चौहान, निवासिनी उरांव एवं दिव्या सेठ द्वारा सामूहिक स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के गुप्ता ने सात दिवसीय विशेष शिविर कार्ययोजना की रूप रेखा को बताया और कहा कि यह शिविर 17 फरवरी से 23 फरवरी तक रहेगी इस दौरान विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें युवा मंडल, महिला समिति एवं ग्रामवासियों की सहभागिता की आवश्यकता होगी। उद्बोधन की कड़ी में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो पीके कापड़ी ने शिविर आयोजन के उद्देश्य को बताया। मुख्य अतिथि श्रीमती सुजाता चौहान एवं सुकलाल चौहान ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए जामगांव में शिविर आयोजन के लिए खुशी जाहिर की। तत्पश्चात भूतपूर्व सैनिक रवि गुप्ता, प्यारीलाल गुप्ता एवं महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एन आर प्रधान ने आशीर्वचन प्रदान किया। रासेयो इकाई की ओर से प्रो पी के कापड़ी द्वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान एवं सुकलाल चौहान जी को स्मृतिचिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के गुप्ता एवं आभार व्यक्त सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रो. लक्ष्मीन खड़िया ने किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों के अलावा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के गुप्ता, डॉ गीता देवांगन, प्रो नीलकंठ निषाद, प्रो स्मिता पण्डा, प्रो सुधा पटेल, ग्राम पंचायत जामगांव के सरपंच प्रमोद कुमार चौहान, सचिव सुजीत गुप्ता, आनंदरम प्रधान, संतोष राम चौहन, सुग्रेशन गुप्ता, सोनूराम गुप्ता, प्राथमिक शाला के शिक्षक नरेंद्र कुमार नवनीत, उद्धव भूमिंया, अंजलि साहू, सुमित पांडे, ओम श्रीवास, कन्हैया पांडे, प्रकाश साहू एवं गणमान्य नागरिकों की गरीमामयी उपस्थिति रही।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...