Monday, June 15, 2026
Google search engine

‘संवाद’ में अमर अग्रवाल ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर रखे विचार

बिलासपुर
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने अपने फेसबुक लाइव कार्यक्रम ‘संवाद’ के माध्यम से आज समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की एकता, समानता और न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह हमारे संविधान निर्माताओं की दूरदर्शी सोच का हिस्सा रहा है, जिसे अब लागू करने की दिशा में ठोस पहल हो रही है।

अमर अग्रवाल ने कहा कि जब देश एक है और संविधान एक है, तो सभी नागरिकों के लिए कानून भी एक समान होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि UCC किसी भी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह केवल विवाह, तलाक, उत्तराधिकार जैसे नागरिक मामलों में समानता लाने का प्रयास है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों के कारण कई बार समान परिस्थितियों में भी लोगों को अलग-अलग न्याय मिलता है, जिससे असमानता पैदा होती है। UCC इस असमानता को समाप्त कर सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करेगा।

महिलाओं के अधिकारों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आज भी कई व्यक्तिगत कानूनों में महिलाओं को बराबरी नहीं मिलती। UCC महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकार दिलाने का मजबूत माध्यम बनेगा।

अमर अग्रवाल ने उत्तराखंड में लागू UCC का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां यह स्पष्ट हो चुका है कि इस कानून से किसी की धार्मिक स्वतंत्रता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह समाज में पारदर्शिता और व्यवस्था को मजबूत करता है।

छत्तीसगढ़ के संदर्भ में उन्होंने कहा कि UCC लागू होने से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा, न्यायिक प्रक्रिया सरल और तेज होगी तथा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कानूनी सुरक्षा मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग इस विषय को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि UCC केवल नागरिक जीवन से जुड़े मामलों को व्यवस्थित करता है और संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

कार्यक्रम के अंत में अमर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर काम करती आई है और UCC उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश को और अधिक मजबूत, समरस और विकसित बनाएगा।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग में पंजीकृत हुई श्री कृष्ण गौशाला समिति पामगढ़, संचालक रामनारायण पटेल को सौंपा गया पंजीयन प्रमाण पत्र

रायगढ़। गौ-वंश संरक्षण, संवर्धन एवं सेवा के क्षेत्र में कार्यरत श्री कृष्ण गौशाला समिति ग्राम पामगढ़, तहसील खरसिया, जिला रायगढ़ को छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग...