Monday, June 15, 2026
Google search engine

गुरुपाल सिंह भल्ला के निवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया ‘मन की बात’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

भाजपा नेताओं ने उत्साहपूर्वक सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 133वाँ एपिसोड; डिजिटल भारत और पर्यावरण संरक्षण पर रहा जोर

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का भव्य सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश भाजपा स्थाई आमंत्रित सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला के वार्ड क्रमांक 19 में निवास स्थान पर आयोजित इस कार्यक्रम का सफल नेतृत्व अल्पसंख्यक मोर्चा रायगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष जफर मलिक एवं जूटमिल चक्रधर नगर मंडल अध्यक्ष साहेब सिंग हाजरा ने किया।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश की बढ़ती शक्ति और स्थानीय प्रयासों को वैश्विक पहचान मिलने पर गौरव व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम में बाँस के उत्पादन को नई दिशा देने वाली ‘टिश्यू कल्चर’ तकनीक की सराहना की। साथ ही, उन्होंने छत्तीसगढ़ की धरती पर विलुप्त हो रहे दुर्लभ पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए हो रहे सामुदायिक प्रयासों का जिक्र करते हुए इसे जीव-विविधता के लिए शुभ संकेत बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज पवन ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। यह उपलब्धि ‘नेट जीरो’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।देश के ग्रामीण अंचलों में बाँस उद्योग से हो रहे लाभों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह ‘हरा सोना’ किसानों और लघु उद्यमियों के जीवन में समृद्धि ला रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की पहली ‘डिजिटल जनगणना’ को लेकर देशवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि सटीक डेटा से ही सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा, अतः हर नागरिक इस ऐतिहासिक प्रक्रिया का हिस्सा बने।
कार्यक्रम में दिग्गज नेताओं की उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा स्थाई आमंत्रित सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) रविंद्रर भाटिया एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मेहरून निशा ने की।
विशिष्ट अतिथियों में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष असलम हुसैन, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. वाई. के. शिंदे और गुरविंदर सिंह घई मोहम्मद नवाब (नब्बू) पार्षद वार्ड क्रमांक 10 प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री साहिल मनियार, जिला मंत्री रितेश जैन, जिला प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती वंदना बोध, जिला महामंत्री जितेन्द्र निषाद और अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आसिया बानो ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। इनके साथ ही मंडल महामंत्री नियाज़ खान, सतपाल बग्गा, परदेसी मिरी, सौरभ चौधरी, राकेश सिंग, राहुल पप्पी, मनप्रीत सिंग, जसप्रीत गुजराल, शिव कुमार शिंदे, मोहम्मद इकरार, समीर खान, सोनू भाटिया एवं अल्पसंख्यक मोर्चा रायगढ़ के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों के लिए सप्रेम जलपान की व्यवस्था की गई थी। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग में पंजीकृत हुई श्री कृष्ण गौशाला समिति पामगढ़, संचालक रामनारायण पटेल को सौंपा गया पंजीयन प्रमाण पत्र

रायगढ़। गौ-वंश संरक्षण, संवर्धन एवं सेवा के क्षेत्र में कार्यरत श्री कृष्ण गौशाला समिति ग्राम पामगढ़, तहसील खरसिया, जिला रायगढ़ को छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग...