Sunday, June 21, 2026
Google search engine

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर परबटमूल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास

एनएसएस एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर महापल्ली के संयुक्त तत्वावधान में पंचदिवसीय योग-शिविर संपन्न

महापल्ली, 21 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग, क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना तथा संचालनालय आयुष, रायपुर के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. सी. एस. गौराहा एवं शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविन्द्र चौबे एवं बटमूल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पीएल पटेल के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) महापल्ली एवं बटमूल आश्रम महाविद्यालय, महापल्ली की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 17 जून से 21 जून 2026 तक पंचदिवसीय योग प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन शिविर का सफल आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षक डॉ. सुभाष चन्द्र झा एवं वर्षा प्रधान द्वारा प्रतिदिन निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा अंचलवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शिविर के समापन अवसर पर 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) महापल्ली, बटमूल कॉलेज एनएसएस इकाई एवं क्षेत्र के नागरिकों द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस अवसर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल ने योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा नियमित योगाभ्यास के लाभों पर भी प्रकाश डाला गया। पूर्व जनपद पंचायत सदस्य टीकाराम प्रधान, अशोक निषाद एवं महाविद्यालय समिति के सचिव दशरथ गुप्ता ने योग से जुड़े अपनी नीजी अनुभव को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ केके गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार, एनएसएस स्वयंसेवकों, आयुष विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय जनसमुदाय का विशेष सहयोग रहा। जिसमें महाविद्यालय संचालन समिति के कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, सचिव दशरथ गुप्ता, प्राचार्य डॉ पी एल पटेल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ केके गुप्ता, डॉ गीता देवांगन, निशांत पण्डा, त्रिलोचन बरेठ, यमुना मेहर, सुमन किसान, सुशीला यादव, योग प्रशिक्षण की वर्षा प्रधान, गंगा सिधार, स्वाति किसान, विश्वबंधु सोनी, टीकाराम प्रधान, अशोक निषाद, संपत पटेल, दशरथ पटेल, अरुण सा, श्रीमती ललिता गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आनंद अग्रवाल, विद्यानंद सिदार एवं महिलाओं के साथ बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजकों की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल ने सभी सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। अंत में शिविर स्थल पर ग्रामीणों को योगाभ्यास से संबंधित ब्रोशर एवं पांपलेट निःशुल्क वितरित किया गया तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु काढ़ा, अंकुरित चना एवं केला का भी वितरण किया गया

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

AE सिनेमा का साल का सबसे बड़ा रोमांटिक गाना ‘कोई देखे तोला’ हो रही आज रिलीज

रायगढ़: छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत ने वक्त के साथ न केवल अपनी गुणवत्ता को निखारा है, बल्कि आज की 'जेन-जी' युवा पीढ़ी की पसंद और कल्पनाओं...