Monday, April 6, 2026
Google search engine

फ्लाईऐश से ओवरलोड और अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सतीश बेहरा
पूर्व सरपंच सालिक राम सिदार ने स्थानीय विधायक चक्रधर सिदार के व्यवहार मोबाईल बन्द कर देने पर नाराजगी जाहिर की

रायगढ़ जिले के तमनार औद्योगिक क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोड फ्लाईऐश वाहन की अनियंत्रित रफ्तार से भी क्षेत्र वासियों की जान खतरे में है, यहाँ आये दिन सड़क पर दुर्घटना हो रही है और कोयले की राख सड़क पर उड़ रही है। 06 सितंबर की शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच सीएचपी चौक के नजदीक एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें बरकछार के युवक की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मामला तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगामौहा के समीप सीएचपी चौक का है जहाँ दो बाइक सवार युवकों को काम से घर वापस आने के दौरान जय शिव शंकर कम्पनी की फ्लाईऐश से ओवरलोड भारी वाहन ने बेतरतीब तरीके से अपनी चपेट में ले लिया और लगभग 300 मीटर तक बरकछार निवासी मनोज प्रधान को गाड़ी घसीटती रही जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक अनिल खण्डेत बुरी तरह से घायल हो गया, वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना तमनार थाने में दी जिसके बाद पुलिस ने आनन फानन में दोनों युवकों को अस्पताल भेज दिया जहाँ एक युवक मनोज प्रधान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तो वहीं दूसरे युवक अनिल खनदेट को उच्च चिकित्सा के लिए रायगढ़ रिफर कर दिया गया। इस दर्दनाक घटना के बाद अगले दिन 7 सितंबर को मृतक और घायल के परिजनों ने ग्रामवासियों के साथ सड़क पर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया। लगभग 1 बजे तक चले चक्का जाम प्रदर्शन के बाद पीड़ित ग्रामीणों की बात जिंदल प्रबंधन ने मान ली जिसमें मृतक की पत्नी को 17500 रूपये आजीवन पेंशन, 15 लाख रूपये दुर्घटना मुआवजा, नई बाइक, घायल का इलाज और एक नौकरी का आश्वासन जिंदल प्रबंधन के द्वारा दी गई जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम खत्म कर दिया पर इस गंभीर हालात पर पूर्व सरपंच पुर्व बीडीसी सालिक राम सिदार ने स्थानीय विधायक चक्रधर सिदार के लिए नाराजगी जाहिर की है उन्होंने कहा हमारे कांग्रेस विधायक होते हुए भी वो हम जनता के पास आने के बजाय टी आई के पास चले गए दस मिनट में आ रहा हूँ बोलके मोबाईल बन्द कर दिए ।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...