Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में शिवरात्रि महोत्सव 2 अगस्त को

रायगढ़ शहर में श्रावण मास में भगवान शिव जी के भक्त श्रावण के तेरस तिथि को शिवरात्रि के दिन उनके भक्तों द्वारा कांवर यात्रा बड़े धूमधाम और गाजे बाजे के साथ निकालकर शिवलिंग पर जल चढ़ाने जाते है, जिसमें महिला, पुरुष सहित बच्चे, युवक – युवतियां भी बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी आस्था भगवान त्रिपुरारी महादेव भोले बाबा के प्रति समर्पण करते हैं।

आस्था के इस महापर्व में रायगढ़ शहर की सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था का केंद्र श्री पंचमुखी हनुमान साईं दरबार एवं सिद्ध पीपलाक्ष्य महादेव मंदिर कारगिल चौक रायगढ़ में 2 अगस्त शुक्रवार को प्रातः 6:30 बजे मंदिर के पट खुल जाएंगे तथा रात्रि श्री साईं बाबा जी के सेज आरती के पश्चात बंद होंगे।
इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए संस्था श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार केशरवानी ने बताया कि शिवरात्रि पर भगवान भोले बाबा का श्रृंगार करते हुए सुबह की आरती 7 बजे की जायेगी। साथ ही जो भी भक्त उपस्थित होते हैं वे भी अपनी पूजा अर्चना कर सकते हैं। मंदिर की दैनिक आरती नियमानुसार चलेगी।
इस दिन भक्तों हेतु प्रसाद के रूप में केला और श्री फल नारियल का वितरण किया जाएगा और भगवान श्री शिव शंकर जी को प्रिय पंचाक्षरी जाप “ॐ नमः शिवाय” का जाप चलेगा और रात्रि में समिति के सदस्यों द्वारा भगवान त्रिपुरारी महादेव जी का रुद्राभिषेक कर रायगढ़ शहर की खुशहाली के लिए मनोकामना की जावेगी।
श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति के समस्त सदस्यों ने रायगढ़ जिले के सभी शिव भक्तों से विनम्र निवेदन किया है कि वे शिवरात्रि पर्व पर मंदिर परिसर में पहुंच कर भगवान महाकाल शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपना और परिवार का जीवन धन्य बनाएं एवं पुण्य के भागी बने।
ॐ नमः शिवाय

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...