

पिथौरा 20 व 21 जुलाई को जम्मू में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन द्वारा सीनियर नेशनल आर्बिटर हेतु दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया था जिसमें महासमुंद जिला शतरंज संघ के पंजीकृत खिलाड़ी चंदन विश्वकर्मा ढांक (इलो रेटिंग 1430) तथा सतीश दास पिथौरा (इलो रेटिंग 1500) ने छत्तीसगढ़ राज्य से हिस्सा लिया था । दो दिवसीय सेमिनार पश्चात सीनियर नेशनल आर्बिटर हेतु लिखित परीक्षा ली गई जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर शानदार सफलता अर्जित करते हुए जिला एवं प्रदेश का मान बढ़ाया है ।
जिला शतरंज संघ महासमुंद एवं प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही निर्णायक शतरंज के होनहार खिलाड़ी भी है। हेमंत के मार्गदर्शन में ही दोनों खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय वरीयता प्राप्त की थी तथा हेमंत के ही प्रेरणा से जम्मू में आयोजित सेमिनार में इन्होंने हिस्सा लिया था।
ज्ञात हो कि वर्तमान में महासमुंद जिले में 2 स्टेट आर्बिटर, 6 सीनियर नेशनल आर्बिटर तथा 12 इंटरनेशनल रेटेड प्लेयर है।
दोनों ही खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ डी एन साहू, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष बीजू पटनायक,खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने हर्ष व्यक्त किया है।


