Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

शराब रेड: 18 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई

, रायगढ़* । रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संजय कुमार मांझी नामक व्यक्ति को आज सुबह मेन रोड बरमुडा के पास घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पचेड़ा निवासी संजय कुमार मांझी (उम्र 36 वर्ष) अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए लेकर जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेन रोड बरमुडा के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 1800 रुपये है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला में आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ प्रधान आरक्षक शंकर राम कालो, आरक्षक चंद्रेश पांडेय, प्रवीण राज और राकेश नायक शामिल थे।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...