


इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के कापड़ी को किया गया विशेष सम्मान


महापल्ली पूर्वांचल में स्थित बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना

महापल्ली का 26 वां स्थापना दिवस 1 जुलाई 2024 को दोपहर 2:00 बजे मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एन आर प्रधान कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, सचिव दशरथ गुप्ता, सदस्य टेकचंद गुप्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पीएल पटेल एवं संपूर्ण स्टाफ के द्वारा वाक् देवी मां शारदा के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण सह पुष्पर्पित कर किया गया साथ ही महाविद्यालय के संस्थापक स्व. शशिधर पंडा जी के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रचलित एवं माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कृष्णा गुप्ता ने महाविद्यालय के स्थापना से संबंधित संक्षिप्त जानकारी प्रदान किया। उद्बोधन की कड़ी में सर्वप्रथम महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पीके कापड़ी ने अपने 25 वर्षों के अनुभवों के आधार पर महाविद्यालय के दशा और दिशा पर अपने विचार व्यक्त किया, तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पीएल पटेल ने कहा कि महाविद्यालय अपने रजत जयंती वर्ष पूर्ण कर स्वर्ण जयंती वर्ष की ओर प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक आनंद राम प्रधान, सत्यव्रत पंडा, महाविद्यालय संचालन समिति के सचिव दशरथ गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल एवं अध्यक्ष एन आर प्रधान ने महाविद्यालय के स्थापना से लेकर 25 वर्ष पूर्ण होते तक महाविद्यालय में जो उतार चढ़ाव हुए हैं उस पर अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए आगे एकजुट होकर महाविद्यालय के विकास के लिए अपने-अपने क्षमतानुसार निरंतर सहयोग करते रहने की बात कही। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के कापड़ी के सेवा को 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उन्हें महाविद्यालय शिक्षण समिति के द्वारा साल एवं श्रीफल भेंटकर विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षण समिति के अध्यक्ष एन आर प्रधान, कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, सचिव दशरथ गुप्ता, सदस्य टेकचंद्र गुप्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के कापड़ी, प्रो पीके गुप्ता, डॉ व्ही के गुप्ता, डॉ कृष्णा गुप्ता, डॉ गीता देवांगन, प्रो नीलकंठ निषाद, निशांत पंडा, त्रिलोचन बरेठ, सुमन किसान, यमुना मेहर, सुशीला यादव एवं अतिथियों में सत्यव्रत पंडा, सेवानिवृत शिक्षक हेमसागर बेहरा, लखपति साव, आनंद राम प्रधान, भ्रमर प्रसाद भोय, दशरथी साहू, भीष्म देव भोय, शेषचरण गुप्ता एवं उमाशंकर गुप्ता की उपस्थिति रही। अंत में कार्यक्रम उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त प्रो विक्रांत गुप्ता ने किया।


