


रायगढ़। जनपद पंचायत तमनार स्थित ग्राम पंचायत सराईटोला की सरपंच द्रोपती बसंत राठिया को आज खलिहान में काम करने के दौरान एक जहरीले सांप ने काट लिया जिसे आनन फानन में परिजनों द्वारा सीएचसी तमनार दाखिल कराया गया था जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में तमनार पुलिस ने मर्ग क़ायम कर लिया है और पोस्टमार्टम करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।


