

लैलूंगा / रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के पूर्व विधायक आदिवासी गद्दावर नेता श्री हृदय राम राठिया जी का कांग्रेस परिवार में वापसी हो गई है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष हृदय राम राठिया का विधिवत सदस्यता ग्रहण कराया गया । हृदय राम के कांग्रेस प्रवेश की खबर मिलते ही लैलूंगा नगर में कार्यकर्ताओं द्वारा फटाखे फोड़कर खुशियों से सराबोर होकर त्योहार की तरह ख़ुशी मनाया जा रहा है। घर वापसी से लैलूंगा क्षेत्र के लोगो में खास तौर पर युवाओं में नए ऊर्जा का संचार होगा है ।हृदय राम राठिया ने 2008 से 2013 तक तक लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए विधायकी कार्यकाल में बेस्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित किए गए थे । राठिया के घर वापसी के लिए क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा , मुख्यमंत्री भुपेश बघेल उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रायगढ़ जिले के धाकड़ नेता उमेश पटेल को साधुवाद दिया है ।
हृदय राम राठिया जैसे धाकड़ नेता के कांग्रेस में वापसी के बाद कांग्रेस जमीन स्तर पर बेहद मजबूत होने की बात से इंकार नही किया जा सकता । वही चुनावी वर्ष में इनके कांग्रेस वापसी से भाजपा में चिंता की लकीरें खींचना स्वाभाविक है ।


