Saturday, June 13, 2026
Google search engine

बसुंधरा खदान क्षेत्र में राजेश राय का भव्य स्वागत, बोले — “एमसीएल कर्मचारियों और स्थानीय जनता की हर समस्या के समाधान के लिए रहेंगे तत्पर”

राज्यसभा सांसद दिलीप राय के एमसीएल प्रतिनिधि राजेश राय का सम्मान समारोह, युवाओं और श्रमिक संगठनों ने दिखाई एकजुटता

सुंदरगढ़। आज सुंदरगढ़ स्थित एमसीएल बसुंधरा खदान क्षेत्र में बसुंधरा यूथ क्लब के सदस्यों, OCMS, AITUC, HMS, BMS, BGMS के प्रतिनिधियों तथा सुमरा, गोपालपुर और तुमलिया पंचायत के सभी युवा संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में माननीय राज्यसभा सांसद दिलीप राय पूर्व केबिनेट मंत्री के एमसीएल प्रतिनिधि श्री राजेश राय का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन किशोर बाग, श्रीकांत, लिनु, लव, कुश, सुशांत एवं ईश्वर ने संयुक्त रूप से की। समारोह में बड़ी संख्या में श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री बी.डी. राय, जयंत भाई, खुबलाल मंडल, बिनोद गिडली, प्रकाश पांडा, अनिरुद्ध बुढ़ा, आकाश लोहार एवं दिव्यलोचन साशनी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाया।

अपने संबोधन में श्री राजेश राय ने कहा कि माननीय राज्यसभा सांसद दिलीप राय पूर्व केबिनेट मंत्री द्वारा उन्हें एमसीएल प्रतिनिधि के रूप में जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए वे उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने एमसीएल के कर्मचारियों, अधिकारियों तथा स्थानीय जनता का भी धन्यवाद किया।

श्री राजेश राय ने कहा कि आने वाले समय में एमसीएल कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ लगातार संवाद और समन्वय बनाए रखा जाएगा। कर्मचारियों, श्रमिकों एवं स्थानीय जनता की किसी भी समस्या, असुविधा अथवा जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता के साथ उठाया जाएगा तथा राज्य और केंद्र सरकार से जुड़े विषयों पर सभी के सहयोग से समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि एमसीएल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच आपसी भाईचारा, सौहार्द और समन्वय को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे। भविष्य में दिलीप बाबू के दौरे के दौरान स्थानीय समस्याओं एवं एमसीएल से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उनके समक्ष रखने हेतु एक समन्वय समिति का भी गठन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में श्री राजेश राय ने सभी लोगों के सहयोग, स्नेह एवं आशीर्वाद की कामना करते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

“मोदी जी के नेतृत्व में बदला भारत का गौरवशाली स्वरूप, गरीबों को संस्कार और समृद्धि से आत्मनिर्भर बनाने का सपना हो साकार – श्याम...

रायपुर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक...