Saturday, June 13, 2026
Google search engine

“विकास ही सबसे बड़ा विश्वास: ओपी चौधरी ने कहा – चुनाव जीतना नहीं, जनता का भरोसा निभाना मेरी प्राथमिकता”

प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं

ऐतिहासिक जनसमर्थन को कभी नहीं भूलूंगा, रायगढ़ के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा” – ओपी चौधरी

रायगढ़

जो लोग कहते हैं कि केवल विकास के दम पर चुनाव नहीं जीता जा सकता, उन्हें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी जी लगातार अपने कार्यों से जवाब दे रहे हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रमों में उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देते हुए जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि उनके लिए चुनाव जीतना या हारना सबसे बड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि जनता का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की जनता ने उन्हें ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाकर जो भरोसा जताया है, उसे वह जीवनभर नहीं भूल सकते। इसी विश्वास का सम्मान करते हुए उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जाएं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरा जाए।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्याम कुमार गुप्ता जी ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि ओपी चौधरी जी  ने अपने प्रशासनिक जीवन में कलेक्टर रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे आज भी लोगों के लिए प्रेरणा हैं। विशेष रूप से दंतेवाड़ा में शिक्षा सुधार और युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए किए गए प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान मिला था।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि राजनीति में आने के बाद भी ओपी चौधरी ने विकास को अपनी प्राथमिकता बनाए रखा है। आज वित्त मंत्री के रूप में वे रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आधारभूत संरचना, शिक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण और जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और जो विकास कार्यों को दो वर्षों में करके बताया है पिछले सरकार में ये पाँच वर्ष में नहीं कर पाए ये बहुत ही बड़ी बात है जो उनके विकास विजन की सत्यता को प्रमाण कर रहे हैं

उन्होंने विश्वास जताया कि ओपी चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब की ओर से उन्हें उज्ज्वल, सफल और जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

“मोदी जी के नेतृत्व में बदला भारत का गौरवशाली स्वरूप, गरीबों को संस्कार और समृद्धि से आत्मनिर्भर बनाने का सपना हो साकार – श्याम...

रायपुर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक...